Home Country भीषण गर्मी से लोग परेशान; कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के...

भीषण गर्मी से लोग परेशान; कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार

13
0

मुंबई: महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उच्च तापमान मुख्य रूप से राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में दर्ज किया गया.
कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार
विशेष रूप से, रविवार को रायगढ़, मुंबई उपनगर और ठाणे के लिए लू की चेतावनी जारी की गई थी. कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई) द्वारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.