मुंबई, लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया. छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही महिलाओं ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज करवा दी. मामले के बढ़ने के बाद रेलवे पुलिस ने अरेस्ट कर के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.
दोनों महिलाओं के बीच चलती ट्रेन में बहस शुरू हुई जो कि झगड़े में तब्दील हो गई. जानकारी के मुताबिक एक महिला जिसकी उम्र 34 वर्ष है, एक पत्रकार है जो कि बदलापुर की रहने वाली है, वहीं दूसरी महिला जिसकी उम्र 27 वर्ष है, एक आईटी प्रोफेशनल है. दोनों अब एक दूसरे पर अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज करवाया है.
ये मामला 12 जनवरी का है, दोनों ही महिलाएं बदलापुर लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रही थी. 27 वर्षीय महिला ट्रेन में उल्लासनगन से बैठीं थी और उसे बदलापुर उतरना था. इस बीच 34 वर्षीय महिला बार बार महिला पर गिर रही थी. इसी को लेकर बहस शुरू हुई. 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया की दूसरी महिला लगातार उस पर गिर रही थी और आपत्ति दर्ज करवाने के बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. 27 वर्षीय महिला ने कई बार उनसे गाली न देने के लिए कहा लेकिन दूसरी महिला नहीं मानी और उसने हाथापाई शुरू कर दी.





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


