ठाणे : ठाणे प्रापर्टी सेल पुलिस ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए विवाह का झांसा देकर कई महिलाओं से लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आदित्य उर्फ़ तन्मय म्हात्रे द्वारा अभी तक 14 महिलाओं को ठगने की बात सामने आई है। म्हात्रे विवाहित है और उसका एक बेटा है। ठाणे क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी अशोक मोराले ने बताया कि म्हात्रे कल्याण निवासी एक महिला के संपर्क में आया था। तन्मय ने महिला को खुद के वैज्ञानिक होने और इसरो में कार्यरत होने की बात कही थी। व्हाट्सएप, फेसबुक और फोन कॉल के जरिए दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे और विवाह करने पर सहमति जताई थी। इसी बीच विभिन्न कारण बताकर तन्मय ने महिला से धीरे-धीरे 14 लाख 36 हजार ले लिए थे और 25 लाख की मांग की थी। महिला को उस पर संदेह हुआ और उसने खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में तन्मय के खिलाफ आईपीसी 420, 406 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया था।





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 15
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 879
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


