मुंबई : दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार अब महाराष्ट्र की पुणे पुलिस क्राइम ब्रांच ने आज यानी शुक्रवार को 6 लोगों को रंगदारी मांगने के आरोप में अपनी गिरफ्त में लिया है। इसके साथ ही घटना पर पुलिस ने बताया कि, इन लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने डिप्टी CM अजीत पवार का नाम इस्तेमाल करके कथित रूप से एक बिल्डर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बिल्डर से रंगदारी मांगने के लिए एक एप के माध्यम से फर्जी काल लगाया था । फिलहाल सभी आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
यह घटना पिछले दस दिनों से यानी 13 जनवरी तक चालू था। आखिरकार व्यापारी ने पुलिस केजाकर अपराध की सूचना दी। बाद में बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन में IPC384, 386, 506 और 34 आईटी एक्ट की धारा 66 (सी) और (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 1


