Home Crime 12वीं का केमिस्ट्री पेपर हुआ लीक, टीचर गिरफ्तार

12वीं का केमिस्ट्री पेपर हुआ लीक, टीचर गिरफ्तार

38
0

मुंबई, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को एक निजी कोचिंग के एक शिक्षक को बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कथित तौर पर अपने छात्रों को नकल करने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विले पार्ले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मलाड में एक कोचिंग चलाने वाले मुकेश यादव ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में एक छात्र ने परीक्षा हाल में रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र मिलने के कुछ मिनट बाद उसकी तस्वीरें भेजीं। इसके आधार पर यादव ने अपने वाट्सएप ग्रुप में छात्रों को उत्तर भेजे। एक लड़की परीक्षा हाल में देर से आई तो एक शिक्षक ने उसका मोबाइल फोन चेक किया, तब नकल का खुलासा हुआ। शिक्षक ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को फोन किया। अधिकारी ने कहा कि यादव पर आइपीसी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और बांबे विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक तीन छात्रों से पूछताछ की जा चुकी है।