Home Maharashtra कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर तीन कमिटियों का गठन किया;...

कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर तीन कमिटियों का गठन किया; सुशील कुमार शिंदे को बड़ी जिम्मेदारी

18
0

मुंबई: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए पब्लिक एंड पब्लिकेंशन कमिटी, मीडिया एंड कम्युनिकेशन कमिटी और इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है. सीनियर नेता सुशील कुमार शिंदे को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. पब्लिसीटी एंड पब्लिकेशन कमिटी में एक चेयरमैन और एक कन्वीनर समेत 23 सदस्य हैं.
मीडिया एंड कम्युनिकेशन कमिटी में एक चेयरमैन और एक कन्वीनर समेत 18 सदस्य हैं. इलेक्शन मैनेजमेंट कमिटी में एक चेयरमैन समेत 15 सदस्य हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समन्वय समिति के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इनके गठन को मंजूरी दी है.
पब्लिसिटी एंड पब्लिकेशन कमिटी के अध्यक्ष सतेज पाटिल और कन्वीनर प्रमोद मोरे को बनाया गया है जबकि मीडिया एंड कम्युनिकेशन कमिटी के अध्यक्ष अतुल लोढे बनाए गए हैं. इस कमिटी के कन्वीनर श्रीनिवास बिक्कड़ है. इलेक्शन मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष नाना गवांडे बनाए गए हैं.