Home Crime चार माह के मासूम का अपहरण, बांग्लादेशी नाबालिग हिरासत में; बेटे की...

चार माह के मासूम का अपहरण, बांग्लादेशी नाबालिग हिरासत में; बेटे की हत्या की आरोपी मां पर केस दर्ज

29
0

मुंबई : ओशिवारा इलाके में शनिवार को एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक को उसकी ही 50 वर्षीय मां ने कथित तौर चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक को घर से कीमती सामान चोरी करने से रोकने के दौरान यह वारदात हुई।
महाराष्ट के ठाणे स्थित भिवंडी पुलिस ने शनिवार को अपहृत चार माह के बच्चे को बचाया। वहीं इस अपराध में शामिल अपहरण करने वाली बांग्लादेशी 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मासूम की सुबह जिले के डोंबिवली के मानपाड़ा इलाके से लापता शिकायत मिली थी। इसके बाद छानबीन के दौरान भिवंडी राज्य परिवहन बस डिपो से आरोपी लड़की और बच्चे को बरामद किया। पकड़ी गई 17 वर्षीय लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसे नौकरी के बहाने भारत लाया और देह व्यापार में जबरन धकेल दिया गया। हालांकि, उसने अपहरण क्यों किया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
महिला पर नशेड़ी बेटे की हत्या का मामला दर्ज
इधर, मुंबई के ओशिवारा इलाके में शनिवार को एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक को उसकी ही 50 वर्षीय मां ने कथित तौर चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक को घर से कीमती सामान चोरी करने से रोकने के दौरान यह वारदात हुई । दोपहर में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान शिवकुमार शीतलाप्रसाद दुबे के रूप में हुई है और उसकी मां का नाम बिंदू दुबे है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।