मुंबई – महाराष्ट्र में बारिश की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा मुंबई का मौसम। देश के अन्य राज्यों में जहां गर्मी पूरे चरम पर है वहीं महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में बारिश की स्थिति बनी है। राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने की संभावनएं बनी हुई है। आज राज्य के अधिकांश जिलों में तूफानी हवाओं, गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यह बारिश खासतौर पर विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य के कई शहरों जैसे- मुंबई और ठाणे में गर्मी से लोग परेशान हैं। विदर्भ के कुछ जिलों में सोमवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की चक्रीय स्थिति यानी चक्र और परिसंचरण मराठवाड़ा और उससे सटे विदर्भ पर है। वायुमंडल की निचली परत में हवाओं की एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से दक्षिण केरल तक गुजर गई है। चूंकि यह द्रोणिका रेखा मराठवाड़ा और उससे सटे विदर्भ के ऊपर चक्रवाती स्थिति से गुजर रही है, इसलिए पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। कोंकण को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में अगले दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
कोंकण में अगले पांच दिनों तक मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 25 अप्रैल को मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो से तीन दिनों तक गरज और बिजली के साथ तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। परभणी और हिंगोली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में येलो अलर्ट जारी किया है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


