Home Maharashtra कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए घोषित किए 17 कैंडिडेट

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए घोषित किए 17 कैंडिडेट

11
0

मुंबई: कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 17 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस को 17 सीटें ही मिली हैं। महाराष्ट्र के लिए घोषित हुए 17 नामों में पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे का नाम भी शामिल है। कोल्हापुर से पार्टी ने शिवाजी के वंशज शाहू महाराज छत्रपति को मैदान में उतारा है। पार्टी ने मुंबई में दो सीटों पर वर्षा गायकवाड़ और भूषण पाटिल को कैंडिडेट बनाया है। गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में चुनाव लड़ने के लिए शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के साथ गठबंधन किया है।
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 48 है। इनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। चार सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में कुल आरक्षित सीटों की संख्या 9 है। 2008 के डी-लिमिटेशन से पहले आरक्षित सीटों की संख्या 7 थी। कांग्रेस को 17 सीटें और शिवसेना यूबीटी को 21 सीटें महाविका आघाड़ी के सीट समझौते में मिली हैं। शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (शरद चंद्र पवार) 10 सीटों पर लड़ रही है।