Home Maharashtra भीषण गर्मी की चपेट में मुंबई

भीषण गर्मी की चपेट में मुंबई

10
0

मुंबई: महानगर के तापमान में आगामी एक सप्ताह तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 मई को पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। उसके बाद फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लगातार तीन दिन हीट वेव के बाद पिछले दो दिनों से तापमान में गिरा है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह भी अब कम होकर 25.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
उमस का स्तर अब भी बना हुआ है। दिन में उमस का स्तर 56% और रात में 67% दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि होने वाली है। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि एंटी साइक्लोन के कारण उत्तरी हिस्से की हवा का प्रवास मुंबई की ओर तेज हो जाएगा, जिससे तापमान बढ़ेगा। पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।