Home Crime सबूतों की कमी की वजह से कोर्ट ने बड़े भाई की हत्या...

सबूतों की कमी की वजह से कोर्ट ने बड़े भाई की हत्या के आरोपी छोटे भाई को बरी किया

39
0

ठाणे: कोर्ट ने बड़े भाई की हत्या के आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. छोटे भाई पर आरोप था कि उसने साल 2015 में गुस्से में आकर बड़े भाई की हत्या कर दी थी. हालांकि अब कोर्ट ने उसे आरोपों से बरी कर दिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने अपने बड़े भाई की हत्या के आरोपी को बरी कर दिया है. कोर्ट ने 32 वर्षीय युवक को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूत पर्याप्त नहीं हैं और अविश्वनीय हैं.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस जी इनामदार ने कहा कि अभियोजन पक्ष कथित आरोपी गुलशन गोली बहनवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप साबित करने में विफल रहा. कोर्ट के इस आदेश की कॉपी आज ही उपलब्ध कराई गई.