मुंबई : पुलिस ने दो बहनों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों एक बुजुर्ग दंपती के घर काम करती थीं, जहां से उन्होंने 55 लाख रुपए के गहने और महंगे कपड़ों के साथ ही अन्य सामान चोरी कर लिया। वह पुलिस की पकड़ में तब आईं, जब उन्होंने चोरी किए गहने और कपड़े पहनकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आरोपी बहनों की पहचान वेटकोली (24) और भारती वेटकोली (21) के रूप में हुई है।
कालाचौकी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक बुजुर्ग दंपती ने हाल ही में घर से गहने, कपड़े और विदेशी मुद्रा सहित नकदी गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि दंपती की दो घरेलू सहायिकाएं अक्सर गहने और महंगे कपड़े दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करती हैं।
पुलिस ने दो दिन पहले रायगढ़ जिले से पकड़ा
अधिकारी ने बताया कि आरोपी बहनों ने दंपती के घर से चोरी गहने और महंगे कपड़े पहनकर भी रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। जिसके आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले दोनों को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 55 लाख रुपए का कीमती सामान बरामद किया गया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


