Home Maharashtra पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा; 20 मई को वोट

पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा; 20 मई को वोट

16
0

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के लिए पांचवें चरण में 13 सीटों पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार शाम पांच बजे खत्म हो गया। महाराष्ट्र में पांचवें और अंतिम चरण मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन की 10 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन सीटों में लिए अंतिम वक्त प्रचार के लिए सभी दलों ने जोरआजमाइश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में जहां पहली बार रोड शो किया तो वहीं शिवाजी पार्क में महायुति और महाविकास आघाड़ी ने बीकेसी ग्राउंड पर सभाएं की।
दांव पर उद्धव-शिंदे की प्रतिष्ठा
महाराष्ट्र की इन 13 सीटें में सात सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी हैं, जबकि छह सीटों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की प्रतिष्ठा दांव हैं। इसी प्रकार महाविकास आघाड़ी में तीन सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर एनसीसी (शरदचंद्र पवार) और बाकी नौ सीटों पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के कैंडिडेट मैदान में है। मोटे तौर पर यह महाराष्ट्र की इन 13 सीटों में शिवसेना के दोनों खेमों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
जिन 13 सीटों पर अंतिम और पांचवें चरण में वोट डाले जाएंगे। 2019 लोकसभा चुनावों इन सभी सीटों पर बीजेपी+शिवसेना गठबधंन ने जीत हासिल की थी। सात सीटें बीजेपी और छह सीटें शिवसेना ने जीती थीं। 2024 लोकसभा चुनावों में छह सीटों पर शिवसेना के दो खेमों के बीच लड़ाई है। मुंबई में लोकसभा चुनावों के समाप्त होने से पहले महायुति और महाविकास आघाड़ी की तरफ से जोरआजमाइश देखने को मिली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों रोड शो किया। सड़कों पर बाइक रैली के बीच दोनों पार्टियों ने माहौला बनाया।