Home Maharashtra चुनाव रिजल्ट से पहले भिवंडी में फूटी अजित पवार की NCP

चुनाव रिजल्ट से पहले भिवंडी में फूटी अजित पवार की NCP

24
0

मुंबई: भिवंडी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान तो हो गया है, लेकिन परिणाम आने से पहले ही इंडिया गठबंधन के स्थानीय नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। शहर के दो प्रमुख नेताओं पर शहर का माहौल खराब करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भिवंडी शहर एनसीपी के जिलाध्यक्ष शोयेब खान गुड्डू ने भिवंडी पूर्व के सपा विधायक रईस शेख और भिवंडी शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन के खिलाफ आरोप लगाया है कि इन नेताओं की हठधर्मिता के कारण लोकसभा चुनाव में मतदान काफी कम हुआ है। शोयेब के इस बयान पर रईस शेख ने कहा है कि इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड और महाविकास अघाडी के प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे बाल्या मामा ध्यान देंगे। शेख ने कहा है कि अपने स्तर के नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। वहीं, मोमिन ने कहा है कि इसकी शिकायत वह प्रदेश कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं से करेंगे।
भिवंडी लोकसभा चुनाव के दौरान भिवंडी पूर्व में शेख, पश्चिम में मोमिन और भिवंडी ग्रामीण में शिवसेना भिवंडी लोकसभा संपर्क प्रमुख और पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे को जिम्मेदारी दी गई थी।
शोयेब ने आरोप लगाया है कि रईस और मोमिन ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए काम किया है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आरोप लगाया है कि रईस शेख उन्हें भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में और अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन भिवंडी पश्चिम में न आने की हिदायत दी थी। शोयेब ने कहा है कि पैसा बाल्या मामा का लग रहा था, लेकिन दोनों लोग अपने विधानसभा की तैयारी कर रहे थे।