Home Maharashtra वो लोग हारने वाले हैं इसीलिए ब्रह्मदेव को याद कर रहे हैं...

वो लोग हारने वाले हैं इसीलिए ब्रह्मदेव को याद कर रहे हैं – नाना पटोले

28
0

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के ब्रह्मा वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने तंज किया है. उन्होंने कहा कि मतदान ब्रह्मदेव नहीं करते हैं, जनता करती है. वो लोग हारने वाले हैं इसीलिए ब्रह्मदेव को याद कर रहे हैं. नाना पटोले ने दावा किया कि जनता हमारे साथ है.
इससे पहले अजित पवार ने कहा था कि इस बार चुनाव में कौन सी पार्टी जीतेगी, ये तो ब्रह्मा जी भी नहीं बता सकते हैं. अजित पवार ने कहा था कि ठाकरे से कोसों दूर अल्पसंख्यक समुदाय इस साल ठाकरे गुट के साथ चला गया, इसलिए इस चुनाव में क्या होगा यह तो ब्रह्मा भी नहीं बता सकते.