Home Maharashtra महाराष्ट्र सरकार आईटी सेक्‍टर में 95,000 करोड़ रुपये के निवेश

महाराष्ट्र सरकार आईटी सेक्‍टर में 95,000 करोड़ रुपये के निवेश

42
0

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी संबधित क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में एक रोड शो आयोजित किया। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के ज्‍वाइंट चीफ एक्‍सजिक्यूटिव ऑफीसर अनिल भंडारी ने इस शो के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया महाराष्‍ट्र सरकार ने पिछले साल एक आईटी नीति बनाई थी। जिसके तहत इस क्षेत्र में 95,000 करोड़ रुपये के निवेश करने का लक्ष्‍य निर्धारित रखा गया है।

नए संसद भवन में PM मोदी करेंगे 18वीं लोकसभा के सत्र को संबोधित, जानिए कब शुरू होगा पार्लियामेंट का नया सेशन इस रोड शो के साथ इंडस्‍ट्री लॉबी एसोचैम के सहयोग से बेंगलुरु के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रूम में आईबीएम, एडोब, विप्रो, जेपी मॉर्गन चेस और लिंक्डइन जैसी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें कई रियल्टी कंपनियों और ब्रोकरेज के अधिकारी भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र के उद्योग विकास आयुक्त दीपेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और enhanced और वर्चुअल टेक्‍नालॉजी में निवेश की तलाश कर रहा है।