
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया है. ठाकरे ने विधानसभा सत्र के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इसमें उन्होंने कहा कि सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं लाने की योजना बना रही है, जिनमें से एक मध्य प्रदेश की तरह लाडली बहना योजना है. मैं इसका स्वागत करता हूं और लड़कों के लिए भी यह योजना लाने की मांग करता हूं. भेदभाव क्यों? आज महिलाएं कई घरों को चला रही हैं. लड़कियों और लड़कों दोनों को इसका लाभ मिलना चाहिए.
ठाकरे ने पिछले बजट घोषणाओं पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की और राज्य के आगामी बजट को ‘कैरट बजट’ बताया. उन्होंने कहा, ‘यह सरकार अपने दिन गिन रही है. लोग इसे खोखली सरकार को बाय-बाय सरकार कह रहे हैं. यह राज्य सरकार कल कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करेगी. कल राज्य में बजट पेश किया जाएगा. केवल घोषणाएं होंगी. राज्य सरकार को बताना चाहिए कि पिछले दो सालों में कितनी घोषणाएं पूरी हुईं और श्वेत पत्र देना चाहिए. यह सरकार लीकेज सरकार है. राम मंदिर और परीक्षाओं में लीक हो रही है.’
उद्धव ठाकरे ने राज्य में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, ‘रिपोर्ट बताती है कि राज्य में औसतन रोजाना नौ किसान आत्महत्या करते हैं और अमरावती में औसतन रोजाना एक किसान आत्महत्या करता है. सीएम शिंदे ने कहा था कि किसान आत्महत्या नहीं करेंगे. हमारे सीएम एक अमीर किसान हैं, वे हेलीकॉप्टर से खेती करने जाते हैं. लेकिन राज्य सरकार की ओर से किसानों को 10,022 करोड़ रुपये का मुआवजा लंबित है. दुर्भाग्य से एनडीए सरकार फिर से केंद्र में आ गई है. मैं मांग करता हूं कि सरकार चुनाव से पहले किसानों को कृषि लोन माफी दे. मैंने सीएम के तौर पर मुआवजे की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने इसे रोक दिया है.




Users Today : 4
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 674
Users This Month : 252
Users This Year : 11273
Total Users : 72480
Views Today : 5
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 820
Views This Month : 317
Views This Year : 12950
Total views : 108973
Who's Online : 0


