मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिंदे सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। बजट पेश करते हुए राज्य की महिलाओं के लिए दो बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। इनमें एक योजना मुख्यमंत्री माझी लड़की बहना योजना है जिसमें 1500 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं के पिंक ई रिक्शा योजना शुरू की है। सीएम शिंदे सरकार की “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना” से ढाई करोड़ से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित ‘पिंक ई-रिक्शा’ योजना महिलाओं के लिए जो ‘पिंक ई-रिक्शा’ योजना भी शुरू की गई है उसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
महिलाओं को रिक्शा खरीदने के लिए सरकार दे रही रुपये इस योजना के तहत 17 शहरों की 10,000 महिलाओं को रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके लिए 80 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। महाराष्ट्र सरकार इंटरनेशनल फोरम से एमओयू पर श्वेत पत्र जारी करेगी, क्षेत्रीय विकास पर करेगी फोकस इसके अलावा शुभ मंगल सामूहिक पंजीकरण विवाह योजना की सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है, लाभार्थी महिलाओं को अब 10,000 रुपये की जगह 25,000 रुपये मिलेंगे।
महाराष्ट्र में महिलाओं को समर्थन देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शिंदे सरकार ने ये पहल की है। इसे लागू होने से राज्य भर में हज़ारों महिलाओं को बेहतर वित्तीय सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता के अवसरों का लाभ मिलेगा। पिंक ई-रिक्शा’ योजना विभिन्न आयु समूहों और शहरों में महिलाओं को बहुत ज़रूरी वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


