Home Crime पैरोडी अकाउंट से एक्स पर फर्जी पोस्ट ; यूट्यूबर ध्रुव राठी के...

पैरोडी अकाउंट से एक्स पर फर्जी पोस्ट ; यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मुकदमा

39
0

मुंबई: महाराष्ट्र के साइबर क्राइम विभाग के मुताबिक एक्स पर बने अकाउंट @dhruvrahtee से पोस्ट किया गया कि ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला ने बिना परीक्षा दिए लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) क्लियर कर लिया। मामले में बिरला के एक रिश्तेदार ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मानहानि, अपमान करने, गलत बयानबाजी पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी को लेकर पैरोडी अकाउंट से एक्स पर फर्जी पोस्ट किया गया। मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महाराष्ट्र के साइबर क्राइम विभाग के मुताबिक एक्स पर बने अकाउंट @dhruvrahtee से पोस्ट किया गया कि ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला ने बिना परीक्षा दिए लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) क्लियर कर लिया। मामले में बिरला के एक रिश्तेदार ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मानहानि, अपमान करने, गलत बयानबाजी पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
एक्स पर बने अकाउंट के बायो में लिखा था कि यह प्रशंसक द्वारा बनाया गया पैरोडी अकाउंट है। जिसका ध्रुव राठी के आधिकारिक अकाउंट से कोई संबंध नहीं है। पैरोडी अकाउंट से फेक मेसेज पोस्ट किए जाने और ध्रुव राठी से कोई संबंध न होने के मामले में पुलिस अफसरों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं पैरोडी अकाउंट से शनिवार को एक अन्य ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया कि महाराष्ट्र साइबर क्राइम पुलिस के निर्देश पर अंजलि बिरला को लेकर किए गए सभी पोस्ट और कमेंट्स हटा दिए गए हैं। मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। मुझे तथ्यों की जानकारी नहीं थी। कहीं अन्य शेयर किए गए ट्वीट को यहां कापी किया गया था।