Home Crime करोड़ों के सोने और लाखों की फॉरेन करेंसी समेत कस्टम विभाग ने...

करोड़ों के सोने और लाखों की फॉरेन करेंसी समेत कस्टम विभाग ने सात यात्रियों को किया गिरफ्तार

9
0

मुंबई : एयरपोर्ट पर करोड़ों के सोने और लाखों की फॉरेन करेंसी समेत कस्टम विभाग ने सात यात्रियों को गिरफ्तार किया है. मुंबई कस्टम्स ने बीते पांच दिनों में 13.24 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ से ज्यादा के इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है.
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. यहां कस्टम विभाग ने बीते पांच दिनों में 24 मामलों में 13.24 किलोग्राम सोना, 10.33 करोड़ रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान और 45 लाख की विदेशी करेंसी जब्त की है. इसी के साथ सात यात्रियों को अरेस्ट किया गया है. कस्टम विभाग ने 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच ये जब्ती की है.
गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच भारतीय हैं. इनमें दो लोग दुबई से थे, वहीं दो नागरिक अबू धाबी और एक जेद्दा से आया था. इन लोगों के पास सोने के जेवरात मिले थे, जिनका कुल वजन 4,850 ग्राम था. एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग सोना अपने कपड़ों के बीच में और अन्य चीजों में छिपाकर लाए थे. अवैध रूप से सोना लाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.