Home Crime लातूर: 70 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कई दिनों...

लातूर: 70 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कई दिनों तक शव के साथ में रहा आरोपी

13
0

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला औसा तहसील के भेटा का है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 साल का आरोपी मंसूर शेख बुजुर्ग की हत्या के बाद उनके शव के साथ ही रह रहा था। जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है।