Home Maharashtra मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच लाडकी बहिन...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच लाडकी बहिन योजना को लेकर मतभेद

28
0

मुंबई : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में मतभेद उभरते नजर आ रहे हैं। मुख्य विवाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच हो रहा है। दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच ‘लाडकी बहिन योजना’ को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। बारमती से लेकर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में विज्ञापनों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम हटा दिया गया है। लाडकीए जाने को लेकर नया विवाद शुररू हो गया है। शिवसेना ने सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और उसके अध्यक्ष अजित पवार की आलोचना की है।
राज्य के आबकारी मंत्री एवं मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता शंभुराज देसाई ने इस मामले में मीडिया से बात की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को हाईजैक करने का आरोप लगाया।