नागपुर : ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि पार्टी ने महा विकास आघाडी को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है लेकिन यदि यह विपक्षी गठबंधन नौ सितंबर पर इस प्रस्ताव पर जवाब नहीं देता है तो वह अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी। जलील ने कहा कि एआईएमआईएम उन चंद सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है जहां उसका मजबूत प्रभाव है। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि एआईएमआईएम महसूस करती है कि बीजेपी नीत सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाना चाहिए। इस गठबंधन में एकनाथ की शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अन्य घटक दल हैं।
जलील ने कहा कि एआईएमआईएम और शिवसेना की विचाराधाराएं भिन्न-भिन्न होने के बाद वे ‘राजनीतिक बाध्यता’ के कारण और राज्य के किसानों और लोगों के हित में एमवीए के साथ गठजोड़ करने के लिए तैयार हैं।
क्या बोली ओवैसी की पार्टी
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक-दो महीने में चुनाव होने की संभावना है। जलील ने कहा कि एआईएमआईएम की एमवीए के नेताओं के साथ उन सीट पर चुनाव लड़ने के अपने इस प्रस्ताव पर कुछ बातचीत की है जहां पार्टी मजबूत है। हमने बहुत इंतजार किया है।
फॉर्म बांटना करेंगे शुरू
जलील ने कहा कि अगर वे आखिरी समय में हमें साथ लेने से इनकार कर देते हैं तो क्या होगा? अगर वे नौ सितंबर तक जवाब नहीं देते हैं, तो हम अपने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए फॉर्म वितरित करना शुरू कर देंगे।





Users Today : 43
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 429
Users Last 30 days : 906
Users This Month : 390
Users This Year : 9340
Total Users : 70547
Views Today : 52
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 1177
Views This Month : 536
Views This Year : 10573
Total views : 106596
Who's Online : 3


