Home Crime रिश्वत के मामले में अधीक्षक और दो अन्य व्यक्तियों सहित तीन लोगों...

रिश्वत के मामले में अधीक्षक और दो अन्य व्यक्तियों सहित तीन लोगों पर सीबीआई ने की कार्रवाई;

41
0

मुंबई : सीजीएसटी (एंटी-इवेजन) के अधीक्षक और दो अन्य व्यक्तियों सहित तीन लोगों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने 60 लाख में से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें मुंबई के सीजीएसटी (एंटी-इवेजन) के अधीक्षक और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत की 30 लाख रुपये की राशि कथित तौर पर हवाला के माध्यम से पहुंचाई गई।
इस बीच मुंबई के एक रिहायशी इलाके में एक नौ फुट लंबा मगरमच्छ मिला। इसे रविवार सुबह रेस्क्यू किया गया। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के नियंत्रण कक्ष को सुबह एक कॉल मिली थी, जिसमें मुलुंड इलाके में निर्मल लाइफस्टाइल हाउसिंग सोसाइटी में एक विशाल मगरमच्छ देखे जाने की बात कही गई थी। बाद में वन्यजीवों के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन के सदस्यों ने वन अधिकारियों के साथ समन्वय में एक अभियान चलाया।