Home Maharashtra ‘लाड़की बहिन योजना से अटक सकती है सब्सिडी’, गडकरी के बयान पर...

‘लाड़की बहिन योजना से अटक सकती है सब्सिडी’, गडकरी के बयान पर मचा सियासी घमासान

21
0

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने कहा है कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहिन योजना अन्य क्षेत्रों में सब्सिडी के समय पर भुगतान को प्रभावित कर सकती है।
गडकरी की इस टिप्पणी पर विपक्षी दलों को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। एक माह में गडकरी का यह तीसरा बयान है, जिससे भाजपा को बचाव की मुद्रा में आना पड़ रहा है। इसी बजट में घोषित राज्य सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के तहत 21-65 वर्ष की विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने का निर्णय किया गया है।