Home Maharashtra डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी; लेकिन हम तब तक...

डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी; लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता – उद्धव ठाकरे

10
0

मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजने के बाद नेताओं के जुबानी हमले और तेज हो गए हैं. चुनावी शोर में नेता अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टरी सलाह को भी इग्नोर करते नजर आ रहे हैं. इस बीच मुंबई के अस्पताल में जांच कराने के कुछ दिनों बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा कि गद्दारों को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, ”डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता.” अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को सोमवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक दिन बाद छुट्टी दे दी गई.
उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य पर क्या बोले आदित्य?
आदित्य ठाकरे ने अपने पिता उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य को लेकर कहा, ”यह एक योजनाबद्ध विस्तृत जांच थी और वह ठीक हैं.” अपने निवास ‘मातोश्री’ के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ”डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन कितना आराम करें? जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता, तब तक कोई आराम नहीं मिलेगा.”