मुंबई: पुलिस ने बताया कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश में कथित तौर पर शामिल 23 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया गया। इस तरह वह इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के सिलसिले में पकड़ा जाने वाला 16वां आरोपी बन गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर के कर्वेनगर निवासी गौरव विलास अपुने इस मामले में अहम आरोपी है, क्योंकि वह वांछित आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजिया के सीधे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार होने वाला 16वां व्यक्ति अपुने पिछले महीने मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की हत्या की साजिश में शामिल था।
उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 13 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने अपुने को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ से पूछताछ में पता चला कि वह सिद्दीकी पर हमले की साजिश में शामिल था। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसे एनसीपी नेता की हत्या के लिए 25 लाख रुपये, एक फ्लैट और एक वाहन देने का आश्वासन दिया गया था।
अपुने को कुछ फरार आरोपियों ने आग्नेयास्त्रों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया था। अधिकारी के अनुसार, उसने हथियार प्रशिक्षण के तहत गोलियां भी चलाई थीं। 23 वर्षीय अपुने के पास एक आग्नेयास्त्र और गोलियां थीं, जिन्हें उसने वांछित आरोपियों में से एक को दे दिया था। उन्होंने कहा कि उसके पास मौजूद हथियार की तलाश की जा रही है। सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल, जो कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता रहता है, कथित तौर पर हत्या के पीछे है, लेकिन अभी तक इसका मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


