Home Maharashtra क्या भाजपा पीएम मोदी के अरब देशों के दौरे के दौरान भी...

क्या भाजपा पीएम मोदी के अरब देशों के दौरे के दौरान भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेगी? – ओवैसी

13
0

मुंबई : एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने वोट जिहाद को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या भाजपा पीएम मोदी के अरब देशों के दौरे के दौरान भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेगी?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम मुद्दे राजनीतिक दलों की तरफ से उठाएं जा रहे हैं। वहीं इस कड़ी में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को भाजपा नेताओं की ‘वोट जिहाद’ टिप्पणी पर निशाना साधा और पूछा कि क्या वे प्रधानमंत्री के अरब देशों के दौरे के समय भी यही भाषा बोलते हैं।
भाजपा पर मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने का लगाया आरोप
हैदराबाद के सांसद ने सत्तारूढ़ पार्टी पर महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में औरंगाबाद सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से बातचीत की। बता दें कि एआईएमआईएम ने इस निर्वाचन क्षेत्र से नसीर सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला शिवसेना के मौजूदा विधायक प्रदीप जायसवाल और शिवसेना (यूबीटी) के बालासाहेब थोराट से है।