Home Crime अवैध हथियार रखने और बेचने की योजना बना रहे तीन लोग गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने और बेचने की योजना बना रहे तीन लोग गिरफ्तार

10
0

नवी मुंबई : पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में दो ऑटो रिक्शा चालक किशोर धाडी और यशवंत सात्रे, और ऋषिकेश शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, इनका एक और साथी अर्जुन जाधव फरार होने में सफल रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने रविवार रात क्राइम ब्रांच को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पनवेल पुलिस थाना क्षेत्र से इन तीनों को पकड़ा है. कार्रवाई के दौरान इनके पास से दो पिस्तौल बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.2 लाख रुपये है. पुलिस ने बताया कि आरोपी इन अवैध हथियारों को बेचने की योजना बना रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इनके पास से दो पिस्तौल जब्त की गई हैं. इन हथियारों को बेचने के लिए इनका नेटवर्क सक्रिय था. मामले की गहराई से जांच की जा रही है.