मुंबई: मुंबईवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब मुंबई मेट्रो फुल स्पीड से दौड़ेगी। रेलवे के संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के बाद मेट्रो लाइन 7 और मेट्रो लाइन 2ए (येलो) पर नई स्पीड से संचालन को हरी झंडी दे दी है। मेट्रो अब दोनों लाइन पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। ऐसे में मुंबईकर का समय बचेगा और उनका सफर जल्द पूरा हो सके। अभी तक मेट्रो 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती थी। इन दोनों लाइनों का संचालन एमएमआरडीए के हाथों में है।
मुंबई मेट्रो की लाइन 7 अभी 16.5 किलाेमीटर लंबी है। यह अंधेरी पूर्व से दहिसर पूर्व को जोड़ती है। इस पर कुल 13 स्टेशन हैं। तो वहीं मेट्रो लाइन 2ए दहिसर से अंधेरी डीएन नगर की दूसरी 18.6 किलोमीटर है। इस लाइन पर कुल 17 स्टेशन हैं। इन दोनों मेट्रो लाइन से रोजाना लगभग 2.5 लाख यात्री सफर करते हैं। मेट्रो की स्पीड बढ़ने से यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। एमएमआरडीए ने इन दोनों लाइनों पर अत्याधुनिक तकनीक को लागू किया है। इनमें जैसे कि चालक रहित ट्रेनसेट, सीबीटीसी सिग्नलिंग, प्लेटफ़ॉर्म स्क्रीन डोर और अभिनव टिकटिंग सिस्टम शामिल है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी। इसके बाद से मुंबई में मेट्रो के निर्माण और संचालन में चुस्ती देखने को मिल रही है। मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि यह उपलब्धि एमएमआरडीए के उच्चतम सुरक्षा मानकों और परिचालन उत्कृष्टता का पालन करने के अथक प्रयासों को दर्शाती है। गति प्रतिबंधों को हटाने और सीसीआरएस द्वारा सुरक्षा प्रमाणन से मेट्रो का अनुभव बेहतर होगा। इससे ‘मिनटों में मुंबई’ के हमारा लक्ष्य पूरा हो पाएगा।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


