मुंबई : शिंदे सेना के उपनेता व पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने दावा किया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है। 23 जनवरी को स्व. बालासाहेब ठाकरे की जयंती है। उस दिन सभी को इसका पता चलेगा। उन्होंने दावा किया कि उद्धव सेना के 15 विधायक और कांग्रेस के 10 विधायक हमारी पार्टी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं। पूर्व सांसद शेवाले ने कहा कि महाराष्ट्र की लाडली बहना अपने लाडले भाई एकनाथ शिंदे का अभिनंदन करेगी। आगामी स्थानीय निकाय के चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी उसी दिन से सदस्यता अभियान शुरू करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेवाले ने कहा कि कांग्रेस और उद्धव सेना के विधायक ही नहीं, सांसद भी हमारे संपर्क में हैं। शेवाले से पहले शिंदे सेना के नेता व राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने भी दावा किया था कि विरोधी दलों के कई सारे विधायक व सांसद उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, इसलिए उद्धव सेना डरी हुई है। वे झूठी खबरें फैला रहे हैं।
संजय राउत पर निशाना
उद्धव सेना के प्रवक्ता संजय राउत पर व्यंग करते हुए शेवाले ने कहा कि पहले उन्हें उद्धव सेना के पतन की चिंता करनी चाहिए। रही बात महा विकास आघाडी की तो अब वह रही कहां? शेवाले ने उद्धव सेना की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ पार्टी नेता अपने अस्तित्व और अपने परिवार को बचाने के लिए हाथ-पैर फैलाते नज़र आ रहे हैं। शेवाले ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 7 सांसद और 57 विधायक चुनकर आए। विधानसभा चुनाव में उद्धव सेना से 15 लाख, 63 हजार, 917 वोट ज्यादा वोट हासिल किए।
शिंदे व विधायकों का सत्कार
शेवाले ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 2.5 करोड़ लाडली बहनों को हर महीने 1500 रुपये देने की योजना लेकर आए। अब वे लाडली बहना उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के जीतने वाले विधायकों का अभिनंदन करना चाहती हैं। इसके लिए बीकेसी में 23 जनवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सोनू निगम और अवधूत गुप्ते का संगीतमय कार्यक्रम भी होगा।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


