Home Crime 15 मिनट में मरीन ड्राइव से बांद्रा की यात्रा; 26 जनवरी को...

15 मिनट में मरीन ड्राइव से बांद्रा की यात्रा; 26 जनवरी को कोस्टल रोड को खोल दिया जाएगा

17
0

मुंबई : लगभग 7 साल के इंतजार के बाद कोस्टल रोड पूरी क्षमता के साथ खुलने को तैयार है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में 26 जनवरी को यानी कल 10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड को दोनों तरफ से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। मुंबईकर 27 जनवरी से मरीन ड्राइव टू बांद्रा और बांद्रा टू मरीन ड्राइव सिर्फ 15 मिनट में पहुंच सकेंगे। मुंबई कोस्टल रोड प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों के लिए खुला रहेगा। मुंबईकर मरीन ड्राइव से कोस्टल रोड, वर्ली-बांद्रा सी लिंक होते हुए वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पकड़ कर दहिसर तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे।
मुंबईकरों ने कोस्टल रोड का 7 साल तक इंतजार किया। इसकी डेडलाइन बढ़ने के कारण निर्माण की लागत 8,000 करोड़ से बढ़कर 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो मूल लागत की 61% वृद्धि है। वहीं, कोस्टल रोड को पांचवें चरण में पूरी क्षमता के साथ खोला जा रहा है। इसके साथ ही वर्ली, प्रभादेवी, लोअर परेल, लोटस जंक्शन आदि क्षेत्रों के यात्रियों के लिए तीन इंटरसिटी रूट भी खुले रहेंगे।
2 साल की देरी, खुलना था दिसंबर, 2023 में
मुंबईकरों ने कोस्टल रोड का 7 साल तक इंतजार किया। कोस्टल रोड का निर्माण कार्य अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था, तब बीएमसी ने इसे दिसंबर 2023 में खोलने का दावा किया था। लेकिन बीएमसी नाकाम रही। बीएमसी पांचवें चरण में इसे पूरी क्षमता के साथ खोलने जा रही है। पहले चरण में बिंदु माधव ठाकरे चौक (वर्ली) से मरीन ड्राइव तक साउथ लेन (9.29 किमी) 11 मार्च 2024 को खोला गया था।
उसके बाद 10 जून को मरीन ड्राइव से हाजी अली होते हुए लोटस जंक्शन तक नार्थ लेन (6.25 किमी) को खोला गया। इसके बाद खान अब्दुल गफ्फार खान रोड को हाजी अली से बांद्रा-वर्ली सी लिंक (अस्थायी रूप से, 3.5 किमी) से जोड़ने वाली लेन 11 जुलाई 2024 को खोल दी गई है। फिर बांद्रा की ओर से मरीन ड्राइव की तरफ आने के लिए 13 सितंबर, 2024 को शुरू किया गया।