नागपुर : 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंटरनेट पर सर्च किया था कि “मृत्यु के बाद क्या होता है”। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। अक्सर इंटरनेट पर मृत्यु और विदेशी संस्कृतियों के बारे में सर्च करती रहती थी।
पुलिस ने बताया कि उसने पहले कथित तौर पर चाकू से अपनी कलाई पर वार किया और ऑनलाइन ऑर्डर किए गए ‘स्टोन ब्लेड चाकू’ से क्रॉस के निशान बनाए। इसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए अपना गला रेत लिया। पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने उसे बेडरूम में खून से लथपथ पाया और शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।धंतोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच करने पर पता चला कि वह गूगल पर “मृत्यु के बाद क्या होता है” के बारे में जानकारी सर्च कर रही थी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा है।
पुलिस ने पाया कि लड़की को यूरोपीय संस्कृति में गहरी दिलचस्पी थी और वह कुछ समय से मौत के बारे में शोध कर रही थी। अधिकारी के अनुसार, इससे पता चलता है कि वह कई हफ्तों से आत्महत्या करने की योजना बना रही थी। अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि लड़की ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थी। धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


