मुंबई। मुंबई में चार महिलाओं समेत सात बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये घुसपैठिए 2020 से अवैध रूप से देश में रह रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार बांग्लादेशियों की पहचान 26 वर्षीय सोहांग अशीर मुल्ला, 26 वर्षीय जाहिदुल इस्लाम इमुल, 25 वर्षीय नोयाम अफजल हुसैन शेख, 23 वर्षीया अलामिन शेख, 24 वर्षीया अलाम तुतुल, 35 वर्षीया तावमिना अख्तर राजू और 35 वर्षीया सलमा मोकसाद अली के रूप में की है।
ये सभी चेंबुर में माहुल में रह रहे थे। सातों ने स्वीकार किया कि वे सभी बांग्लादेश से हैं और मार्च 2020 से बिना वैध दस्तावेज के रह रहे थे। सभी के विरुद्ध विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम आदि के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरसीएफ थाना के अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।
केरल में जाली दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार
केरल में जाली दस्तावेज के आधार पर कई वर्षों से रहने वाली दंपती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि 38 वर्षीय दशरथ बनर्जी और उसकी पत्नी 33 वर्षीया मारी बीबी एडावानकड क्षेत्र में स्वयं को भारतीय नागरिक बताकर रह रहे थे। नजारक्कल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन पहल के तहत तलाशी अभियान के दौरान दंपती को गिरफ्तार किया। जाली आधार, मतदाता पहचान पत्र उन्होंने बंगाल में बनवाए थे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


