Home Maharashtra शिवसेना (उबाठा) के पूर्व विधायक का पार्टी के उपनेता पद से इस्तीफा

शिवसेना (उबाठा) के पूर्व विधायक का पार्टी के उपनेता पद से इस्तीफा

12
0

मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के पूर्व विधायक राजन साल्वी ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के अपने राजापुर निर्वाचन क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि साल्वी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे। अगर साल्वी अपनी पार्टी छोड़ते हैं, तो यह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के लिए एक झटका होगा।
साल्वी 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शिवसेना के किरण सामंत से हार गए थे। इसके बाद से वह स्थानीय शिवसेना नेताओं के खिलाफ अपना असंतोष खुले तौर पर व्यक्त करते आए हैं और उन पर अपनी हार के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। साल्वी ने ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि वह विधानसभा चुनाव में अपनी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। शिवसेना ने चुनावों में खराब प्रदर्शन किया और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से केवल 20 सीट ही जीत पाई, जबकि शिंदे की शिवसेना ने 57 सीट जीतीं।