मुंबई : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने मुंबई कोस्टल रोड पर तेज़ गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इस अभियान में अब तक लगभग 800 वाहनों को ई-चालान जारी किए हैं। यह संख्या महीने के अंत तक चलने वाले इस अभियान के बाद और बढ़ सकती है।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अधिकारियों के अनुसार, कोस्टल रोड के प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, जो लापरवाही से ड्राइविंग, रेसिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों की निगरानी कर रहे हैं।
वाहन जब्ती की भी कार्रवाई
यह कार्रवाई इस साल की शुरुआत में हुई एक रेसिंग घटना के बाद की जा रही है, जिसमें दो ड्राइवरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे और उनके वाहन जब्त कर लिए गए थे। घटना के दौरान एक कार कोस्टल रोड की सुरंग की दीवार से टकरा गई थी, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। साथ ही अवैध रेसिंग, तेज़ हॉर्न और ज़ोरदार एग्जॉस्ट पाइप से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इस अभियान की शुरुआत राज्य परिवहन विभाग में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद की गई।
596 वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान
राज्य परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा,’ताड़देव और वडाला क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के फ्लाइंग स्क्वॉड को 10 किलोमीटर लंबे कोस्टल रोड (मरीन ड्राइव से वर्ली तक) पर तैनात किया गया है। अब तक उन्होंने गति सीमा पार करने पर 596 वाहनों के खिलाफ ई-चालान जारी किए हैं।’ ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा 306 ई-चालान जारी किए, जबकि वडाला क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने बाकी 290 चालान दिए।
2,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान
एक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अधिकारी ने बताया कि अधिकतर तेज गति से वाहन चलाने वाले महंगी कारों के मालिक थे। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, तेज़ गति से गाड़ी चलाना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाता है, जिसे ऑनलाइन भी भुगतान किया जा सकता है। 12 मार्च, 2024 से चरणबद्ध तरीके से 10 किलोमीटर लंबा कोस्टल रोड खोला गया था। यह मरीन ड्राइव से वर्ली तक फैला हुआ है। अब तक 50 लाख से अधिक वाहन इस मार्ग का उपयोग कर चुके हैं और प्रतिदिन 18 से 20 हजार वाहन इस सड़क पर चलते हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 7
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 141
Views This Year : 3456
Total views : 99479
Who's Online : 0


