कोल्हापुर : पुलिस ने इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को कथित तौर पर धमकी देने और छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर शहर में रहने वाले सावंत को एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को ‘प्रशांत कोराटकर’ बताया और कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश करने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे संभाजी महाराज के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इतिहासकार सावंत क शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।





Users Today : 27
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 370
Users Last 30 days : 859
Users This Month : 317
Users This Year : 9267
Total Users : 70474
Views Today : 35
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 511
Views Last 30 days : 1115
Views This Month : 438
Views This Year : 10475
Total views : 106498
Who's Online : 0


