मुंबई : भांडुप पश्चिम क्षेत्र के कक्कय्या शेट्टी रोड पर बुधवार को मुंबई महानगरपालिका के तोड़क दस्ते ने अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई की। कुल 75 अनधिकृत निर्माण कार्यो को ध्वस्त कर दिया गया। इसमें 62 झोपड़े और 13 दुकानें शामिल हैं। इस स्थान पर रहने वाले पात्र लोगों का पहले ही पुनर्वास कर दिया गया था। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में संकरी सड़क होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई। हिंद रेक्टिफायर कंपनी से कक्कय्या शेट्टी रोड तक की सड़क इस कार्रवाई के बाद 18.30 मीटर चौड़ी हो गई है. अब लोगों को दो किलोमीटर की यात्रा करने के बजाय केवल 50 मीटर की यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और अतिरिक्त मनपा आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अमित सैनी के मार्गदर्शन में अतिक्रमण व अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है।
कक्कय्या शेट्टी रोड पर की गई तोड़क कार्रवाई में दो बुलडोजर, दो जेसीबी, दो अन्य वाहन, 80 श्रमिक, 30 इंजीनियर और 15 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। हिंद रेक्टिफायर कंपनी से कक्कैया शेट्टी रोड तक अतिक्रमण के कारण सड़क 3 मीटर संकरी हो गई थी। इससे वाहनों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर एक समय में केवल एक ही वाहन गुजर रहा था। नागरिकों को गांवदेवी और तुलशेतपाड़ा तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था।





Users Today : 51
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 437
Users Last 30 days : 914
Users This Month : 398
Users This Year : 9348
Total Users : 70555
Views Today : 60
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 1185
Views This Month : 544
Views This Year : 10581
Total views : 106604
Who's Online : 0


