मुंबई : कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तीसरा समन जारी किया है। उन्हें पांच अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। दो बार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने तीसरा समन जारी किया है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कामरा को पांच अप्रैल को पेश होने को कहा गया है। पुलिस ने बताया कि 36 साल के कामरा को उपनगरीय मुंबई के खार थाने में अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। पिछले महीने यहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले पुलिस ने दो बार तलब किया था।
हालांकि, कामरा पुलिस के समक्ष अब तक हाजिर नहीं हुए हैं। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने 2022 में शिवसेना से बगावत कर पार्टी दो फाड़ करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस घटना पर कामरा ने पैरोडी गीत बनाया, जिसमें नाम लिए बिना शिंदे को गद्दार बताया। उनकी इस टिप्पणी से बौखलाए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले स्टूडियो में तोड़पोड़ की थी। कामरा के खिलाफ मुंबई और शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे के अन्य पुलिस थानों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


