Home Crime तीन एमबीबीएस छात्र डूबे, नहीं मिली कोई लाश, लापता लोगों की फिर...

तीन एमबीबीएस छात्र डूबे, नहीं मिली कोई लाश, लापता लोगों की फिर होगी तलाश

21
0

चंद्रपुर : जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी का बहाव तेज था और जिस स्थान पर छात्र डूबे, वह इलाका गहराई और फिसलन के लिए जाना जाता है. छात्रों को इस इलाके की जानकारी नहीं थी और वो अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए.
तीनों छात्र गढ़चिरौली जिले के निवासी थे और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे. इस हादसे से उनके परिवारों में मातम पसर गया है और पूरे कॉलेज में शोक की लहर है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और रविवार सुबह गोताखोरों की टीम एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू करेगी.