Home Crime गैंगस्टर के साथ मटन पार्टी पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित

गैंगस्टर के साथ मटन पार्टी पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित

13
0

पुणे : कुख्यात गैंगस्टर गजानन मारणे के साथ पुलिस की मटन पार्टी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना तब हुई, जब मारणे को पुलिस की अभिरक्षा में सांगली शहर की जेल ले जाया जा रहा था। इस सिलसिले में एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, ढाबे पर गैंगस्टर से मिलने पहुंचे उसके तीन साथियों खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला सामने आते ही पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जांच के आदेश दिए, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद, संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन शर्मा ने प्रोटोकॉल के गंभीर उलंघन के आरोप में असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सूरज राजगुरु, कांस्टेबल महेश बामगुड़े, सचिन मेमाने, रमेश मेमाने और राहुल परदेशी को निलंबित करने का आदेश दिया।