Home Maharashtra लोकल को 15-डिब्बों का करने का हो रहा प्रयास

लोकल को 15-डिब्बों का करने का हो रहा प्रयास

10
0

मुंबई : भाजपा नेता किरीट सोमैया मध्य रेलवे के मुख्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने जीएम और डीआरएम से मुलाकात की। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमने मुंब्रा ट्रेन दुर्घटना पर चर्चा की। डीआरएम ने उनसे कहा कि कलवा-मुंब्रा-दिवा सेक्शन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें 15-डिब्बों वाली और स्वचालित दरवाजा बंद करने वाली प्रणाली से लैस ट्रेनें शुरू करना शामिल है।