Home Maharashtra नागपुर: मनपा के आम चुनाव; नेताओं में तालमेल नहीं; फिलहाल ‘एकला चलो’...

नागपुर: मनपा के आम चुनाव; नेताओं में तालमेल नहीं; फिलहाल ‘एकला चलो’ की रणनीति

11
0

नागपुर: राज्य की तर्ज पर आघाड़ी और युति के रूप में मनपा के आम चुनाव लड़ने की भले ही कार्यकर्ता मांग कर रहे हों लेकिन इन दोनों के घटक दलों के नेताओं में अब तक तालमेल नहीं हो पाने के कारण फिलहाल ‘एकला चलो’ की रणनीति दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है, कि आघाड़ी और युति के तमाम घटक दलों में महानगरपालिका स्तर पर पार्टियों के प्रभाव के आधार पर सीटों का तालमेल करने का सुर लगाया गया था।
यहां तक कि वरिष्ठ नेताओं ने भी इसके संकेत दिए थे किंतु बाद में कोई पहल नहीं की गई। मनपा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रक्रिया तो शुरू हुई लेकिन मुख्य दलों को लेकर घटक दलों में कोई हलचल नहीं है। कुछ जानकारों के अनुसार नागपुर महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर सिटी में राकां और शिवसेना का जनाधार नहीं के बराबर है।
वर्तमान में भी मनपा में राकां का केवल एक पार्षद है, जबकि शिवसेना के केवल 2 पार्षद हैं। इसे देखते हुए दोनों दलों के लिए कितनी सीटें छोड़ी जाएं, इसे लेकर भी संभ्रम की स्थिति है, जबकि अब राकां और सेना दो-फाड़ हो चुकी हैं।