मुंबई : महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, किफायती आवास के लिए महाराष्ट्र राज्य का नोडल प्राधिकरण है। इस प्रोजेक्ट में मनोरंजन की सुविधाओं के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टीज जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। 34 एकड़ जमीन वाले कमाठीपुरा में 8,001 रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल किरायेदार हैं”
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दक्षिणी मुंबई में कमाठीपुरा क्लस्टर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय से पेंडिंग टेंडर आखिरकार जारी कर दिया। इसे कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट मॉडल में जारी किया गया है। कमाठीपुरा एरिया को रीडेवलपमेंट की सख्त जरूरत है। इस टेंडर का जारी होना इस क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद बनकर आया है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार, 34 एकड़ जमीन वाले कमाठीपुरा में 8,001 रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल किरायेदार हैं। उनमें से कई लोग बेहद पुराने, जीर्ण-शीर्ण हालत और खराब गुणवत्ता वाले घरों में रहते हैं, जिन्हें ‘सेस बिल्डिंग’ के रूप में जाना जाता है। कमाठीपुरा क्षेत्र में लेन 1 से 15 तक लगभग 943 सेस बिल्डिंग हैं। इनमें लगभग 6625 रेजिडेंशियल और 1376 नॉन-रेजिडेंशियल किरायेदार/निवासी हैं। इस क्षेत्र की बिल्डिंग्स लगभग 100 साल पुरानी हैं।विनिंग बिडर के पास होंगे 61 लाख वर्ग फीट का एरिया डेवलप करने के अधिकार महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, किफायती आवास के लिए महाराष्ट्र राज्य का नोडल प्राधिकरण है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से, जीतने वाले बिडर के पास लगभग 5.67 लाख वर्ग मीटर या लगभग 61 लाख वर्ग फीट का एरिया डेवलप करने के अधिकार होंगे। इसके अलावा, बोली लगाने वाले डेवलपर को क्षेत्र में निवासियों के लिए पुनर्वास इकाइयों का निर्माण करना होगा। साथ ही महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी को 44,000 वर्ग मीटर जमीन सौंपनी होगी, ताकि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी अपने हाउसिंग स्टॉक को बढ़ा सके। इस प्रोजेक्ट में मनोरंजन की सुविधाओं के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टीज जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। कमाठीपुरा, एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट जिलों में से एक है। कमाठीपुरा में पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर, हर तरह के सेक्स वर्कर हैं। इनमें से ज्यादातर सेक्स ट्रैफिकिंग का शिकार माने जाते हैं।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


