Home Crime ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म आईआईटी का छात्र गिरफ्तार

ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म आईआईटी का छात्र गिरफ्तार

8
0

ठाणे : महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कलवा इलाके में रहने वाले आरोपी छात्र ने 13 वर्ष की दिव्यांग को नए कपड़ों का लालच देकर दुष्कर्म किया। आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें मिली हैं। पुलिस को संदेह है कि उसने अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया है।