Home Crime मुंबई : स्टंट के दौरान एक कार 300 फीट गहरी खाई में...

मुंबई : स्टंट के दौरान एक कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई

62
0

मुंबई : महाराष्ट्र के गुजरवाडी स्थित ‘टेबल पॉइंट’ पर बड़ा हादसा हो गया, जब स्टंट के दौरान एक कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कराड़ तालुका निवासी साहिल जाधव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार साहिल जाधव अपनी कार से ‘टेबल पॉइंट’ पर स्टंट करने की कोशिश कर रहे थे, तभी गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों नजर आ रहा है।