Home Crime नवी मुंबई में फैक्ट्री में कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव के बाद 26...

नवी मुंबई में फैक्ट्री में कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव के बाद 26 लोग अस्पताल में भर्ती

30
0

नवी मुंबई : वाशी में एक औद्योगिक इकाई में बिजली जाने और जनरेटर में खराबी के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड निकलने के बाद कई महिलाओं सहित 26 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि मजदूरों ने मतली और आंखों में जलन की शिकायत की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली की विफलता और जनरेटर में खराबी के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हुआ । फिलहाल घटना की आगे की जांच चल रही है।