मुंबई : कोच्चि के बाद देश दूसरे शहर मुंबई में वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी की जा रही है. इसे वैकल्पिक ट्रांससपोर्ट के साधन के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे लोगों को आफिस आने जाने में जाम में फंसने से छुटकारा मिलेगा. सोमवार को कोच्चि वॉटर मेट्रो के सलाहकारों ने इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव पेश किया. इसमें मुंबई क्षेत्र में 29 टर्मिनल बनाने और 10 रूट शुरू करने का सुझाव दिया गया है, इस प्रोजेक्ट में जेटी टर्मिनलों पर यात्रियों के लिए सुविधाएं, वोट की खरीद और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी.
महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा, “वॉटर मेट्रो मुंबई के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन विकल्प है. इसका काम जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए.” उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य, महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड, तीन महीने के भीतर इस प्रोजेक्ट का पूरा प्लान जमा करे. इस परियोजना का अनुमानित बजट 2,500 करोड़ रुपये है. यह प्रोजेक्ट मुंबई में यात्रा का समय कम करेगी और ट्रेनों, बसों व सड़क यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगी.
राणे ने कहा कि जेटी और मेट्रो टर्मिनल को जमीन पर बने मेट्रो स्टेशनों की तरह विकसित करना चाहिए. इन्हें अन्य परिवहन साधनों जैसे बस और लोकल ट्रेनों के साथ जोड़ा जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को आसानी हो. इस परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का काम कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड को दिया गया था. उन्होंने मंत्रालय में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


