Home Maharashtra भीड़भाड़ कम करने के लिए रेलवे विभाग ने ट्रेनों की फेरियों को...

भीड़भाड़ कम करने के लिए रेलवे विभाग ने ट्रेनों की फेरियों को दोगुना करने का निर्णय

8
0

मुंबई : मुंब्रा में हुए हाल ही के एक हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद, रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए एक के बाद एक अहम प्रयास कर रहा है। मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों की भीड़भाड़ कम करने के लिए रेलवे विभाग ने ट्रेनों की फेरियों को दोगुना करने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि मुंबई में लोकल ट्रेनों की फेरियां जल्द ही दोगुनी कर दी जाएंगी। इस कदम से मुंबई के लाखों यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महाराष्ट्र के लिए रेलवे विभाग ने इस साल 81 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जिसमें से अकेले मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में 16 हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में लोकल ट्रेनों की संख्या अगले तीन वर्षों में दोगुनी कर दी जाएगी।
बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की फेरियां रेल मंत्री ने यह भी बताया कि मुंबई में वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 3200 फेरियां होती हैं, और इसे बढ़ाने के लिए काम चल रहा है! चरणबद्ध तरीके से लगभग 300 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे दैनिक सेवाओं में वृद्धि होगी। दो लोकल के बीच कम होगा अंतराल अभी मुंबई में दो लोकल ट्रेनों के बीच तीन मिनट का अंतराल होता है. इस अंतराल को कम करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई इस तरह की प्रणाली लागू करने वाला पहला शहर होगा, जहां दो लोकल के बीच का अंतर तीन मिनट से घटकर ढाई मिनट हो जाएगा।