Home Maharashtra 5वीं से 8वीं तक हिंदी की अनिवार्यता खत्म

5वीं से 8वीं तक हिंदी की अनिवार्यता खत्म

15
0

मुंबई : महाराष्ट्र के प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाए जाने के राज्य की महायुति सरकार के निर्णय का जोरदार विरोध किया जा रहा है। इस पर राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एवं मुंबई भाजपा के अध्यक्ष एड. आशीष शेलार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में केवल मराठी भाषा ही अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को अनिवार्य नहीं किया गया है। बल्कि हमारी सरकार ने पांचवी से आठवीं तक की कक्षाओं से भी हिंदी की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।